Tag: Instructions Issued to Ensure Arrangements for Water

  • गांव-शहर में पानी, तालाब एवं गौशालाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश

    गांव-शहर में पानी, तालाब एवं गौशालाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश

    • गांव-शहर में पानी, तालाब एवं गौशालाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संदीप सिंह
    प्रतापगढ़। जनपद में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दयाराम यादव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें पेयजल आपूर्ति, हीटवेव से बचाव और जनसुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखी जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर पालिका परिषद बेल्हा के अधिशासी अधिकारी को 7 दिनों के भीतर अभियान चलाकर खराब पड़े इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों की सूची तैयार करने तथा उनकी मरम्मत एवं रिबोरिंग कराने के निर्देश दिए गए। गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए पोखरों, तालाबों और घड़ों के माध्यम से पानी की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया। हीटवेव से बचाव के लिए शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
    सीडीओ ने अमृत सरोवरों को नहरों और सरकारी नलकूपों से भरवाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर लगे वाटर एटीएम और वाटर कूलर को चालू रखने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को गर्मी में राहत मिल सके। जिन ग्राम पंचायतों में तालाब नहीं हैं, वहां सड़क किनारे गड्ढों में पानी भरवाने की व्यवस्था करने को कहा गया। निराश्रित गोंवश आश्रय स्थलों में पेयजल व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुलभ रहे तथा जिस गौशाला में तालाब हैं, उन्हें भी अनिवार्य रूप से भरा दिया जाय एवं सप्ताह में कम से कम दो दिवस गौशाला में निर्मित पानी की टंकी की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाय तथा छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित परियोजना/पूर्व से विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं को 7 दिवस में क्रियाशील करायें जिससे आम जनमानस को पेयजल की सुविधा सुचारू रूप से प्राप्त हो सके।
    ग्रामीण एवं नगरीय पेयजल परियोजनाओं में क्लोरीनेशन की प्रक्रिया क्रियाशील है या नहीं की सूचना प्रेषित की जाय। साथ ही अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम निरन्तर वाटर टेस्टिंग गुणवत्ता परीक्षण कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराये। सभी अधिकारियों को 4 अप्रैल से विशेष अभियान चलाकर किए गए कार्यों का विवरण जियोटैग फोटो सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी कार्यालयों में अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
    इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी/उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे, उप कृषि निदेशक विनोद यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम तौसीफ अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA