Tag: Instructions given to workers in the review meeting

  • समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को दिये गये निर्देश

    समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को दिये गये निर्देश

    समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को दिये गये निर्देश

    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दधीच की हड्डियों के समान मजबूत और शक्तिशाली है। बस हमें अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है।यह बात पार्टी के प्रदेश महासचिव विधायक अताउर रहमान ने सदर विधानसभा के जोन, सेक्टर एवं बूथ की आयोजित समीक्षा बैठक में कही।
    उन्होंने आगे कहा कि जुल्म के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करते हुए सिर्फ सपा के कार्यकर्ता ही नजर आ रहे हैं। प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी को केवल सपा ही मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। हम सबको अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए अपने बूथ को अभेद किले के समान मजबूत करना होगा।
    समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से ही कोई भी पार्टी तरक्की की सीड़िया चढ़ती है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने बूथ को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर में पहुंचाने का काम करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप लोग हर हाल में 19 दिसंबर तक अपनी कमेटियों की लिस्ट जमा कर दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साफ दिशा निर्देश हैं कि समय से कार्य पूर्ण नहीं कर पाने वाले लोगों को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
    बैठक में प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, विजय यादव, यशवंत यादव, नसीम, कीर्ति, शैलेंद्र सिंह, आनन्द, पूनम यादव, संदीप प्रजापति, करण मिश्रा, मिथिलेश रावत, माही वर्मा, रूमी राय, सुमन यादव, मोहम्मद कलाम, दीपक गुप्ता, ललित मिश्रा, बाबुल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA