दुर्गा पूजा व दशहरा पर विशेष साफ-सफाई के दिये निर्देश
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। आगामी त्यौहारों को लेकर नगर पालिका पालिका अध्यक्ष शीला सिंह द्वारा अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला तथा सभासदों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक में नवरात्रि तथा दशहरा पर्व के दिनों में विशेष साफ-सफाई, मंदिरों के बाहर चूना एवं समुचित जलापूर्ति की व्यवस्था के साथ ही गालियों तथा मुख्य मार्गों पर रोड लाइट के सम्बंध में चर्चा की गई। सभी खंभों पर लगी हुई लाइटें प्रतिदिन जले इसके लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश अध्यक्ष द्वारा दिए गए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस विशेष व्यवस्था में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से न करने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ,सभासद संघ के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, महामंत्री ताज बाबा राईन ,आलोक वर्मा, बृजेश यादव, पंकज मिश्रा, मुजीरबुद्दीन अंसारी, शील प्रकाश शुक्ला, रोहित सिंह, आदिल अंसारी, मुख्तार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।