मानसून से पहले सफाई के निर्देश
40 साल बाद खुला दिल्ली गेट नाला, जलभराव से मिलेगी राहत
तेजस टूडे ब्यूरो
बादल हुसैन
नई दिल्ली। दिल्ली गेट नाले को 40 साल बाद खोलकर इसकी सफाई शुरू हो गई है और यहां 21,000 मीट्रिक टन से ज्यादा गाद जा चुकी है। 70 फीसदी से ज्यादा काम पूरा भी हो चुका है। बारापुला नाले में करीब 78 फीसदी डीसिल्टिंग पुरी हो चुकी हैं और 31,000 मीट्रिक टन से ज्यादा गाद हटाई गई है। दोनों नालों पर मशीनों और मजदूरों की मदद से तेजी से काम जारी है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली गेट और बारापुला नालों का निरीक्षण कर काम की प्रगति का जायजा लिया। दिल्ली गेट नाला करीब 40 साल पहले स्लैब से ढक दिया गया था। इसके चलते ठीक से सफाई नहीं हो पाती थी और आस—पास के इलाकों में हर साल जलभराव आम था। मंत्री ने कहा पूरे दिल्ली स्तर पर 77 चिंहित नालों में से करीब 50 फीसदी सफ़ाई पुरी हो चुकी है। अब तक 14 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गाद निकाली जा चुकी है। इस साल 28 लाख मीट्रिक टन गाद हटाने का लक्ष्य है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

