स्मार्टफोन को मनोरंजन का साधन ना बनाकर भविष्य के लिए बनाए सजग प्रहरी: प्रबंधक
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। कलावती गोरख महाविद्यालय मुनौवरपुर फूलपुर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आज के दौर में मोबाइल फोन काफी महत्वपूर्ण होता जा रहा है। इसके माध्यम से शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस महाविद्यालय पर स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर जो सुकून देखने को मिला, उससे ऐसा लग रहा था कि राज्य सरकार ने स्मार्टफोन देकर शिक्षा जगत में जो मुकाम हासिल किया है उसकी कहीं पर भी मिसाल देखने को नहीं मिलती है।
इसी कड़ी में विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में लगातार डिजिटल इंडिया बनाने की बात की जा रही है। उसमें सरकार को सफलता भी मिल रही है। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए लोग पीछे क्यों रहें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि यह विद्यालय अति पिछड़े क्षेत्र में भले ही स्थित है लेकिन यहां की शिक्षा व्यवस्था अन्य विद्यालयों की अपेक्षा काफी लोकप्रिय मानी जाती है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर लोग बड़े मुकाम पर पहुंचे, जिससे इस विद्यालय का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित हो। विद्यालय के अध्यापकगण शिक्षा के प्रति समर्पित रह कर अपने-अपने विषयों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर रहे हैं। ऐसे में कंप्यूटर की शिक्षा भी कम मायने नहीं रखती है।
इसीलिए पिछले दिनों जब चारों तरफ स्मार्टफोन की बात विद्यालय में वितरित करने की की जा रही थी तो इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए उत्सुक दिख रहे थे। इसको संज्ञान में रखकर राज्य सरकार द्वारा स्मार्टफोन वितरित कर विद्यालय में जो सम्मान दिखाई दे रहा है उससे विद्यालय में लगातार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ती दिख रही है। आज विद्यालय परिवार शिष्टाचार, संस्कार, सम्मान के माध्यम से लगातार विद्यालय में नई कहानी लिख रहा है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश चौहान, वर्तमान प्रधान फूलमती देवी, डॉ.वरुण सिंह वरदान हॉस्पिटल हड्डी रोग विशेषज्ञ शाहगंज, विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। विद्यालय प्रबंधक ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार ज्ञापित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









