Jaunpur News : अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिये दुकान के अन्दर-बाहर लगवायें सीसीटीवी कैमरा
थानाध्यक्ष ने इमलो, सेवईनाला व धर्मापुर बाजार में व्यापारियों संग बैठक कर कैमरा लगवाने की अपील की
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। जनपद में आये दिन हो रही घटनाओं के सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बाजारों में व्यापारियों व दुकानदारों के साथ बैठक करके दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील किया।
आये दिन व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं के सुरक्षा को देखते हुए गुरुवार को थानाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने थाना क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी, गोसाईपुर, सेवईनाला, सरैयां मोड़ व धर्मापुर बाजार के व्यापारियों, दुकानदारों, पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एक बैठक किया। बैठक में थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिसके भी दुकान व शो रूम में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वह तत्काल कैमरा लगवा लें और जहां लगे हैं, वह अपना कैमरा चुस्त दुरुस्त करके रखें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कभी-कभी अप्रिय घटनाएं घट जाती हैं। घटना के बाद उक्त घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने में सबसे ज्यादा सहयोग सीसीटीवी कैमरों का होता है, इसलिए हर दुकानदार अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवा लें। इस दौरान व्यापारी चन्द्रशेखर निषाद, मनोज मौर्य, सिकंदर यादव, डा. नन्द लाल, विनोद यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।