समाज कल्याण की भावना से प्रेरित होकर गरीब बच्चों को बांटे गये गर्म कपड़े
चंचल लोधी
एटा। जलेसरनगर के आदर्श इण्टर कॉलेज में मंगलवार को अध्यापिका ममता रानी गुप्ता द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े और स्वेटर वितरित किए गए। प्रधानाचार्य अजय मोहन शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा होती है। जो सेवा के कार्य लोभ लालच के बिना किए जाते हैं, वही श्रेष्ठ सेवा कहलाती है।
ममता रानी गुप्ता ने गरीब छात्र-छात्राओं को सर्दी के गर्म स्वेटर एवं कपड़े वितरित करते हुए कहा कि दुनिया में सेवा से बढ़कर कोई श्रेष्ठ सेवा नहीं है तथा जो सेवा के कार्य निस्वार्थ भाव व बिना लालच के किए जाते हैं। उनका पुण्य तो मिलता ही है। साथ ही मन भी प्रफुल्लित होता है। इस अवसर पर डा. संजय वर्मा, नरायन सिंह, उदयवीर सिंह, महेश चन्द्र, अशर्फी लाल, राजबहादुर सिंह, मुकेश यादव, पुष्पेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, कुन्देश जैन, सीमा, विजय पाठक आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।