Tag: Inspired by the sacrifices of the martyrs

  • शहीदों के बलिदान से प्रेरित होकर युवा पीढ़ी राष्ट्रीय भावना के जागरण को सबल करेगी: कपिलदेव

    शहीदों के बलिदान से प्रेरित होकर युवा पीढ़ी राष्ट्रीय भावना के जागरण को सबल करेगी: कपिलदेव

    शहीदों के बलिदान से प्रेरित होकर युवा पीढ़ी राष्ट्रीय भावना के जागरण को सबल करेगी: कपिलदेव

    अतुल राय
    वाराणसी। जनपद के हरहुआ ब्लाक के चक्का गांव में आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ अन्तर्गत ‘‘युवा संवाद-2047’’ कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र वाराणसी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय एवं कपिल देव उपनिदेशक नेहरू युवा केन्द्र वाराणसी ने संयुक्त रूप से ‘मेरी माटी-मेरा देश’’ की रैली को हरी झण्डी दिखाकर शहीद स्थल पंचायत भवन, चक्का को रवाना किया। रैली एवं ‘‘युवा संवाद इण्डिया’’ कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं द्वारा राष्ट्रीय नारों का उद्बोधन करते हुए सभा स्थल पहुंची। ‘‘युवा संवाद सभा” को संम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख हरहुआ ने कहा कि राष्ट्र नायक क्रान्तिदूत भगवान बिरसा मुण्डा ने तत्कालीन समय में ‘मांवा माटी-मांवा राज’ का नारा दिया जो आज ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम के माध्यम से देश आजादी के शहीदों की स्मृति से सकारात्मक ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान,वाराणसी द्वारा किये जा रहें विविध कार्यक्रम सराहनीय है। युवा संवाद कार्यक्रम में कपिल देव उपनिदेशक नेहरू युवा केन्द्र ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताते हुए कहा कि युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ग्रामीण युवा शक्ति को विविध कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय हित में युवाओं के विकास हेतु समय-सयम पर आयोजनों के माध्यम से प्रेरित करती है। ‘मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। देश की आने वाली पीढ़ी शहीदों के बलिदान से प्रेरणा प्राप्त करेगी। रैली एवं ‘‘युवा संवाद की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चक्का मधुबन यादव ने करते हुए ब्लाक प्रमुख के संग शहीद तिलकधारी यादव को याद करते हुए उनके इकलौते पुत्र को शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। गुलाब चन्द्र त्रिपाठी सूबेदार मेजर (आनरेरी) भारतीय सेना ने सम्बोधित कर देश हित में बलिदान हेतु सदैव आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनिल चौरसिया अधीक्षक समाज कल्याण विभाग वाराणसी ने भी ‘‘युवा संवाद को सम्बोधित करते हुए विचार रखा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक ने जनसमुदाय तथा युवाओं को सम्बोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि देश की आजादी हेतु लड़ने वालों के नाम-अनाम शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनकी अमर गाथा से प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति सेवा पूरी कर की जा सकेगी। कार्यक्रम का संचालन बृजभान मरावी सचिव/प्रबंधक जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान ने किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत पंच-प्रण की प्रतिज्ञा एवं संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर आनन्द चौबे, राष्ट्रीय स्वयं सेवक शिव प्रताप सिंह, देवेंन्द्र पटेल, सुमन चौबे, अनिल गोंड, वैभव कुमार, शिव प्रकाश, गब्बर गोंड, दीना गोंड, राम प्रवेश, श्रुति, रिया, विशाखा, चॉदनी गोंड सहित सैकड़ों ग्रामीण युवक-युवती उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के सचिव बृजभान ‘मरावी’ ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला