Tag: Inspired by ‘Mann Ki Baat’

  • ‘मन की बात’ से प्रेरित हुये कार्यकर्ता, राजीव पारीछा के नेतृत्व में लिया गया जनसंकल्प

    ‘मन की बात’ से प्रेरित हुये कार्यकर्ता, राजीव पारीछा के नेतृत्व में लिया गया जनसंकल्प

    • ‘मन की बात’ से प्रेरित हुये कार्यकर्ता, राजीव पारीछा के नेतृत्व में लिया गया जनसंकल्प

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। सदर कैंट मंडल के बूथ संख्या 360 पर रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 132वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजीव सिंह पारीछा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सदर बाजार स्थित श्री बिहारी जी मंदिर परिसर में किया गया जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा समाज, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर दिए गए संदेशों को गंभीरता से ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाया जाएगा और जनजागरूकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद बलराम गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (राष्ट्रीय कनविनर मानव विकास संस्थान), नीरज साहू, मोहित मिश्रा, किशन त्रिपाठी (मीडिया प्रभारी), उमेश रायकवार (महामंत्री), अभिनय त्रिपाठी, संतोष कुशवाहा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA