Tag: Inspirational Activity Program Organized for Female Volunteers

  • स्वयंसेविकाओं का प्रेरणादायक गतिविधि कार्यक्रम आयोजित

    स्वयंसेविकाओं का प्रेरणादायक गतिविधि कार्यक्रम आयोजित

    • स्वयंसेविकाओं का प्रेरणादायक गतिविधि कार्यक्रम आयोजित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुलजार अहमद
    नजीबाबाद, बिजनौर। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में नारी वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं द्वारा प्रेरणादायक गतिविधि का आयोजन हुआ। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी शक्ति विषय पर एक सुंदर गीत की प्रस्तुति दी जिसने सभी उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या शबाना परवीन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके भीतर आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गज़ाला मुमताज़ के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा एक विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेशों के साथ हुआ और सभी ने नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA