Tag: Inspiration will take Yogi ji’s mission power to the masses

  • योगी जी के मिशन शक्ति को जन-जन तक पहुचायेंगी प्रेरणा

    योगी जी के मिशन शक्ति को जन-जन तक पहुचायेंगी प्रेरणा

    योगी जी के मिशन शक्ति को जन-जन तक पहुचायेंगी प्रेरणा

    आरएल पाण्डेय
    लखनऊ। योगी सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई मिशन शक्ति के बारे में इन्सपिरेशन एकेडमी कंसल्टेंट की प्रेरणा त्रिपाठी जन-जन को बतायेंगी।

    प्रेरणा ने बताया कि मिशन शक्ति के बारे जन-जन को बताने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अधिकृत किया है। प्रेरणा ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस कराना है। मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन स्तर से कई अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

    उन्होंने मिशन शक्ति की खास बातों पर चर्चा करते हुये बताया कि महिलाओं और बच्चियों से सम्बंधित जो भी केस कोर्ट में जाएंगे उन्हें फास्ट ट्रैक भेजकर सुनवाई जल्दी पूरी करवाना। बलात्कार मामले को सबसे पहले प्राथमिकता देकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाना। अभियान से सभी विभागों को एक साथ जोड़ना, ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो। यूपी में 24 विभाग चुने गए हैं जो सरकारी या स्थानीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं। महिलाओं के साथ अपराध करने वाले व्यक्ति का दोष कोर्ट में सिद्ध होने के बाद सभी चौराहों पर उसकी तस्वीरें लगाना और पहचान उजागर करना। मनचलों और शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन्हें पकड़ना और जेल भेजना। सभी पुलिस थानों में महिलाओं के लिए एक अलग हेल्प डेस्क जहां महिला अधिकारी और सिपाही भी महिला होना है। अन्त में उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के मुख्य बाजार, चौराहे, गांव, मुहल्ले, विद्यालयों आदि में बालिकाओं, महिलाओं आदि को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूक कार्यक्रम आयोजित करूंगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat