Tag: Inspector Pramod died due to heart attack

  • हार्टअटैक से इंस्पेक्टर प्रमोद की हुई मौत, दी गई अंतिम विदाई

    हार्टअटैक से इंस्पेक्टर प्रमोद की हुई मौत, दी गई अंतिम विदाई

    हार्टअटैक से इंस्पेक्टर प्रमोद की हुई मौत, दी गई अंतिम विदाई

    जयेश बादल
    ललितपुर। पुलिस विभाग के लिये आज का दिन काफी मनहूस साबित हुआ क्योंकि आज सुबह-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जनपद में तैनात एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी को खो दिया। जाखलौन में तैनात इंस्पेक्टर की हार्टअटैक के कारण मौत हो गई। जिला चिकित्सालय में डाक्टरी परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों के साथ परिजनों ने उनकी मौत पर काफी दुख व्यक्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया तथा पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

    मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना जाखलौन में तैनात 56 वर्षीय इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार दुबे पुत्र कृपा शंकर दुबे मंगलवार की देर रात तक अपनी ड्यूटी निभाते रहे और सुबह अपने कमरे में चले गए, जहां उन्हें करीब 5 बजे सुबह सीने में कुछ दर्द हुआ और तबियत खराब सी महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों से इस बारे में बात की और थोड़ी ही देर में उनकी अचानक तबियत काफी बिगड़ने लगी। जिसके बाद उनकी सहकर्मी उन्हें जाखलौन से लेकर जिला चिकित्सालय आये और जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया जहां थोड़ी ही देर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल में तैनात डाक्टरों ने डाक्टरी परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया था।

    पुलिस महकमे की एक इंस्पेक्टर की मौत की खबर जैसे ही जनपद के आला अधिकारियों के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों को हुई, वैसे ही पुलिस विभाग में माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, सदर कोतवाल के साथ तमाम पुलिस के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने ताजा हालातों का जायजा लिया और वहां मौजूद उनके परिजनों को ढाहास बंधाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन परिसर में रखा गया जहां पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी और उनके पुत्र को ढ़ाढस बंधाते हुए उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। बताया गया है कि वह कानपुर देहात के रहने बाले है और झांसी में उनका परिवार रहता है और वह 1986 बैच के थे। वे जनपद में सन मई 2021 से तैनात थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat