• Click here - to use the wp menu builder
Search

Inspector in charge got the title of Corona Warrior. #TEJASTODAY

प्रभारी निरीक्षक को मिली कोरोना योद्धा की उपाधि | #TEJASTODAY सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय को कोरोना योद्धा की मानद से अलंकृत किया गया है। जीतेगा भारत हारेगा कोरोना’ के पथ पर सतत् प्रयत्नशील रहते हुए कोरोना वायरस से उत्पन्न महामारी की विकट परिस्थितियों में इन्होंने अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया है। संक्रमण के दौरान असहायों, गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने के फलस्वरूप पुलिस की आवाज संस्था द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्री पाण्डेय की क्षमताओं को सलाम करते हुए इनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना के साथ कोरोना योद्धा की मानद उपाधि प्रदान की गई है। कोरोना संक्रमण अवधि में जनपद के मछलीशहर कोतवाली में भी प्रभारी निरीक्षक के रूप में इन्होंने अपनी कार्य कुशलता एवं कर्मठता का परिचय दिया है। प्रभारी निरीक्षक की इस उपलब्धि पर थाना परिवार के साथ ही क्षेत्रीय प्रबुद्धजन और शुभचिंतकों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दिया है।

प्रभारी निरीक्षक को मिली कोरोना योद्धा की उपाधि | #TEJASTODAY

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 29, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]