विदाई समारोह में भावुक हुये प्रभारी निरीक्षक
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। महुली थाना पर बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र का विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान अपने लोगों का साथ छोड़ने पर थाना प्रभारी काफी भावुक हो उठे।
थाना प्रभारी नवागत थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के बारे में पुलिस ने उपस्थित पुलिस जनों से परिचय कराया तथा शासन के मानसा के अनुरूप सहयोग देने वाले ने की हिदायत भी दिया। उन्होंने कहा कि विदाई के क्षण काफी कष्टदाई है लेकिन नौकरी करना है तो आना—जाना लगा रहता है। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से भी अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव मुस्तैद रहने को भी कहा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी, वीरू सिंह, विनोद यादव, सत्यम, जितेंद्र यादव, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








