
घटना सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज के पास टेकारी मोड़ पर हुई, जहां उनकी स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई गाजीपुर के मूल निवासी शेषनाथ यादव ने 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई के पद पर अपनी सेवाएं शुरू किये थे। दुर्घटना के समय वे जौनपुर से प्रतापगढ़ की ओर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दरोगा को तत्काल मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।





