Tag: Inspector caught on camera taking bribe

  • घूस लेते दरोगा कैमरे में कैद, हुआ निलम्बित

    घूस लेते दरोगा कैमरे में कैद, हुआ निलम्बित

    घूस लेते दरोगा कैमरे में कैद, हुआ निलम्बित

    अखिलेश श्रीवास्तव
    लखनऊ। मड़ियांव थाना की अजीज नगर चौकी इंचार्ज का घूस लेते हुए कथित वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद हरकत में आई थाना पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी। वीडियो के आधार पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने चौकी इंचार्ज को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।


    वीडियो में दिखने वाले युवकों की पुलिस कर रही तलाश
    एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक मंगलवार को अजीज नगर चौकी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें चौकी प्रभारी संतोष सिंह के सामने खड़े कुछ युवक पैसे गिनते हुए नजर आ रहे है। ट्वीट के माध्यम से यह कहा गया है कि उन्होंने एक मामले में वीडियो में दिख रहे युवक से घूस ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों के विषय में जानकारी की जा रही है। उनके बयान और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    आरोपी दरोगा का विवादों से पुराना नाता
    आरोपी चौकी प्रभारी का पिछले दिनों चौकी में बिस्तर पर लेट कर फरियाद सुनते वीडियो 17 मई को वायरल हुआ था। जिसमें वह पीड़ित से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। उसके बाद भी अधिकारियों ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat