Tag: Inspector Anees and local people saved the life of a cow in the rain and got it treated

  • दरोगा अनीस व स्थानीय लोगों ने बारिश में गाय की बचाई जान, कराया इलाज

    दरोगा अनीस व स्थानीय लोगों ने बारिश में गाय की बचाई जान, कराया इलाज

    दरोगा अनीस व स्थानीय लोगों ने बारिश में गाय की बचाई जान, कराया इलाज

    तेजस टूडे सं.
    मनीष अवस्थी
    रायबरेली। जिले के हरचंदपुर में नेशनल हाईवे पर थाना गेट के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। बुधवार शाम 4 बजे एक तेज रफ्तार कार ने गाय को टक्कर मार दी। गाय बुरी तरह घायल होकर सड़क पर पड़ी रही। मौके पर सब इंस्पेक्टर अनीस तुरंत पहुंचे। उस समय मूसलाधार बारिश हो रही थी। दरोगा अनीस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल गाय को हाईवे के किनारे पहुंचाया। उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामाकांत यादव को बुलाया। डॉ. यादव ने मौके पर पहुंचकर गाय का उपचार किया। भारी बारिश में भी अपनी ड्यूटी निभाने के लिए दरोगा अनीस और डॉ. रामाकांत यादव की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल गाय की जान बचाई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA