Tag: Inspector and two inspector line spot

  • इंस्पेक्टर और दो दरोगा लाइन हाजिर, 11 थानेदार का कार्यक्षेत्र बदला, जानिए कौन कौन है शामिल?

    इंस्पेक्टर और दो दरोगा लाइन हाजिर, 11 थानेदार का कार्यक्षेत्र बदला, जानिए कौन कौन है शामिल?

    इंस्पेक्टर और दो दरोगा लाइन हाजिर, 11 थानेदार का कार्यक्षेत्र बदला, जानिए कौन कौन है शामिल?

    मुक्तेश्वर दूबे
    देवरिया। डीआईजी पुलिस/पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की देर शाम जिले के थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। विधानसभा चुनाव के पहले जिले के थानेदारों में तबादला किया गया था। उसके बाद विधानपरिषद चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई थी। जिसके चलते कोई बदलाव नहीं हो सकता था। वही ईद त्यौहार को देखते हुए पुलिस विभाग में बदलाव ठंडा बस्ते में चला गया था। मंगलवार को जिले में ईद सकुशल संपन्न होने के बाद डीआईजी ने जिले की 11 थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। तरकुलवा थाने में तैनात इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को लार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

    लार में तैनात इंस्पेक्टर बरजोर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र सिंह को भाटपार रानी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। भटनी में तैनात प्रभारी निरीक्षक गोपाल पांडे को एएचटीयू थाने का प्रभारी बनाया गया है ।बरहज थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह को तरकुलवा थाने का प्रभारी बनाया गया है। महुआडीह थाने में तैनात थानेदार विपिन मलिक को गौरी बाजार का थानेदार बनाया गया है। कुछ दिनों पूर्व कार्य में लापरवाही के चलते गौरीबाजार के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे को लाइन हाजिर कर दिया गया था। गौरीबाजार में तैनात एसएसआई दीपक कुमार को एकौना थाने की जिम्मेदारी दी गई है। मईल थाने के थानेदार प्रमोद सिंह को महुआडीह थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

    रामपुर कारखाना थाने के प्रभारी अनिल कुमार को मईल थाने का थानेदार बनाया गया है। सदर कोतवाली के जेल चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को रामपुर कारखाना थाने का थानेदार बनाया गया है। तरकुलवा थाने के पथरदेवा चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्र को को बरहज का थानेदार बनाया गया है। एएचटीयू थाने के प्रभारी मनोज प्रजापति को बरियारपुर का थानेदार नियुक्त किया गया है। बरियारपुर थानेदार आशुतोष कुमार और इकौना के थानेदार श्याम लाल निषाद को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat