Tag: Inspector Alok Rai arrested the accused

  • इंस्पेक्टर आलोक राय ने अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

    इंस्पेक्टर आलोक राय ने अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

    इंस्पेक्टर आलोक राय ने अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

    आरएल पाण्डेय
    लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु डीके ठाकुर, पुलिस आयुक्त लखनऊ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस उपायुक्त मध्य लखनऊ, राघवेन्द्र मिश्र, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य लखनऊ के पर्यवेक्षण एवं पंकज श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के नेतृत्व में गठित कृष्णानगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज चोरी के मुकदमे में नामित अभियुक्ता जेसमीन खातून पत्नी जावेद अली निवासी खबलार भिन्टा बनबहा बरपेटा आसाम व हाल पता भजीक का प्लाट जयप्रकाश नगर थाना कृष्णानगर मय चोरी के माल सहित जय प्रकाशनगर चौराहे के पास स्थित सजना फुट वियर की शाप के पास से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

    अभियुक्ता को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। एक चैन पीली धातु, एक अंगूठी पीली धातु, दो कान के टप्स पीली धातु, एक अंगूठी सफेद धातु, 1500 रुपये नगद बरामद हुये। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सन्दीप शर्मा, कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह, महिला कांस्टेबल रेखा सोनकर, महिला कांस्टेबल रजनी देवी आदि शामिल रहे।

     

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat