Tag: Inspection of schemes and programs at Krishi Vigyan Kendra

  • कृषि विज्ञान केन्द्र पर योजनाओं व कार्यक्रमों का हुआ निरीक्षण

    कृषि विज्ञान केन्द्र पर योजनाओं व कार्यक्रमों का हुआ निरीक्षण

    कृषि विज्ञान केन्द्र पर योजनाओं व कार्यक्रमों का हुआ निरीक्षण

    निलेश त्रिपाठी
    मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी पर केंद्र पर डा. यू एस गौतम निदेशक भा.कृ.अनु.प. अटारी कानपुर द्वारा भ्रमण एवं केंद्र पर चल रही योजनाओ व कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आर्या योजना अंतर्गत कृषि से जुड़े युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने हेतु एचडीपी वर्मी बेड व शेड नेट वितरित किया। साथ ही कृषक उत्पादन संगठन के सदस्यों से एफपीओ द्वारा भविष्य में किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

    उन्होंने जनपद के किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीकों को पहुचाने हेतु केंद्र के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नरेन्द्र रघुवंशी ने डा. यूएस गौतम का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र उद्येश्य किसानो की पैदावार बढ़ाने के साथ कृषि आधारित उद्यमों से जनपद के किसानो की क्षमता का विकास भी किया रहा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एसके पाण्डेय ने केंद्र पर चल रही योजना सेण्केटर आफ एक्स्सलेंस से अवगत कराया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एनके सिंह ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना पर विस्तृत चर्चा की। डा. नरेन्द्र प्रताप ने आर्या योजना पर विस्तार से जानकारी दिया।

     

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat