तेजस टूडे ब्यूरो अजय पाण्डेय जौनपुर। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान द्वारा टीम गठित करके 15 दुकानों एवं 1 पेट्रोल पम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में माँ शीतला स्वीट्स एंड कोल्ड ड्रिंक्स चौकियां में स्प्राइट के 740 मिली के पैक के विक्रय पर ओवर चार्जिंग पाये जाने पर कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार काजल कोल्डड्रिंक्स स्टोर करंजाकला बाजार में 1 लीटर थम्प्स अप के विक्रय पर ओवर चार्जिंग पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की गयी। उपरोक्त के अतिरिक्त धीरज किराना स्टोर राहुल पुत्र राजेंद्र (बर्तन विक्रेता) एवं अवधेश मौर्या (खाद-बीज विक्रेता) मोलनापुर छबीलेपुर के बॉट-माप नियमानुसार सत्यापित नहीं पाए जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की संगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही सम्पादित की गयी। दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर किसी भी सामान का विक्रय न करें एवं अपने बांटों-मापों का ससमय सत्यापन-मुद्रांकन कराना सुनिश्चित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा पुलिस लाईन चन्दौली में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया।पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया तथा प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया कि पीआरवी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग करें पीआरवीकर्मी अपने-अपने स्थान पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आमजनमानस की सुरक्षा और सेवा में समर्पित रहे। पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय व परिवहन शाखा आदि को चेक किया। शस्त्रागार प्रभारी को शस्त्रों की साफ-सफाई रखने व गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपरोक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसोदिया, पुलिस उपाधीक्षक नामेन्द्र रावत, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, प्रभारी निरीक्षक चन्दौली, प्रभारी निरीक्षक बबुरी व समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी सहित जनपद के समस्त थानों व पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया व सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए दशा निर्देश दिये। उन्होंने बैरिक का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर निर्माणाधीन बिल्डिंग के ठेकेदार से वार्ता कर निर्माण कार्य शीध्र सम्पन्न करने के लिए कहा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स शीतला प्रसाद पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, उप निरीक्षक एपी रामदीन आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बेहतर साफ-सफाई देख व्यक्त की प्रसन्नता
अनिल कश्यप
हापुड़। सोमवार को अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ संजीव मित्तल आईएएस द्वारा मंडल आयुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन के साथ कलेक्ट्रेट हापुड़ तथा तहसील सदर के विभिन्न पटलो का निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष द्वारा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते हुए कलेक्ट्रेट में बेहतर साफ-सफाई को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इसी क्रम में उन्होंने भूलेख अनूभाग, रिकॉर्ड रूम, जिला सूचना विज्ञान कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय के अभिलेखों के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में अध्यक्ष द्वारा कोषागार हापुड में पहुंचकर कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष द्वारा रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए बस्तों को और बेहतर ढंग से संरक्षित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
इसके उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर के पार्क में पहुंचकर मंडल आयुक्त मेरठ के साथ पौधरोपण भी किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी द्वारा भी पौधे रोपित किए गए। इसके उपरांत अध्यक्ष द्वारा तहसील सदर में पहुंचकर तहसील के विभिन्न पटलो का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार, नजारत, खतौनी, तहसील परिसर के कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।
उन्होंने तहसील में खड़े वाहनों को लेकर कहा कि तहसील परिसर के अंदर पार्किंग में ही वाहन को व्यवस्थित तरीकों से खड़ा कराया जाए कार्यालय के बाहर वाहन खड़ा होने से आम जनमानस को आवागमन में कठिनाइयां होती हैं। निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, भूमि व्यवस्था आयुक्त भिष्म लाल वर्मा, समीक्षा अधिकारी अरविंद विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी सदर सुनीता सिंह, गढ़मुक्तेश्वर विवेक यादव, धौलाना दिग्विजय सिंह, कलेक्ट्रेट प्रभारी प्रहलाद सिंह, समस्त तहसीलदार सहित संबंधित पटलों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।