Tag: Innocent child dies after being hit by uncontrolled tractor

  • अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत

    अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत

    अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत

    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। अहिरौला थाना क्षेत्र के ओरिल बाजार में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार 8 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय वह ओरिल बाजार से अपने घर के लिए निकला था। ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के बसगवा गांव निवासी मो. नोमान (8 वर्ष) अपने ननिहाल अहिरौला थाना क्षेत्र के पट्टीरूपधर गांव में रहता था। गुरुवार को वह साइकिल से ओरिल बाजार किसी काम से गया था। वापस लौटते समय बाजार स्थित एक विद्यालय के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मो. नोमान गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाती तब तक मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर ननिहाल वाले मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मामा सलीम ने अज्ञात चालक के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA