• Click here - to use the wp menu builder
Search

injured in two sections. #TEJASTODAY

वक्रांगी केंद्र से कट्टा की नोक पर 68200 रूपये लेकर भागे लुटेरे | #TEJASTODAY सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बरईपार चौराहे से सिकरारा मार्ग पर नेवढिया गांव के नहर के बगल स्थित काशी गोमती बीसी पॉइंट से गुरुवार को मोटरसाइकिल से आये लुटेरों ने पौने ग्यारह बजे 68 हजार दो सौ रुपये की लूट करते हुये भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच कर कार्रवाई में जुटी हुई है। बीसी केन्द्र पर मौजूद यासीन को कट्टा एवं चाकू से धमकाकर चाभी छीनकर कैशबॉक्स में रखा 68 हजार दो सौ रुपये लूटकर सिकरारा की तरफ फरार हो गए। घटना की जानकारी पर सीओ सीटी सहित थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन किया। शाहपुर गांव निवासी माधुरी तिवारी का काशी गोमती संयुक्त बैंक की फ्रेंचाइजी है और वह उनका मकान भी है। किराएदार यासीन और उसका लड़का फ्रेंचाइजी पर कार्य करता है। फ्रेंचाइजी के बगल एटीएम भी लगा है। यासीन के अनुसार बिना नंबर की बाइक पर तीन युवक नकाबपोश आए और बाइक खड़ी करके सीधे अंदर घुस गए। अंदर जाकर वह कट्टा और चाकू से धमका कर उक्त कैश लूट ले गए। फ्रेंचाइजी मालिक के पति हिमांशु ने लूट की तहरीर दिया। थानाध्यक्ष अरूण मिश्रा का कहना है की जाँच किया जा रहा है। वही सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद है।

मामूली बात को लेकर हुए दो वर्गों में जमकर मारपीट, दर्जनभर...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 4, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]