Tag: Inhuman face of police in Hardoi

  • हरदोई में पुलिस का अमानवीय चेहरा

    हरदोई में पुलिस का अमानवीय चेहरा

    हरदोई में पुलिस का अमानवीय चेहरा

    बीच सड़क से महिला को खींचते ले गयी थाने
    थानाध्यक्ष बोलीं— महिला हुई फरार, एसपी ने कहा— होगी कार्यवाही
    अमित त्रिवेदी
    हरदोई। पुलिसकर्मियों का बर्बरतापूर्ण अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां एक महिला को 2 पुलिसकर्मी रोड पर घसीटते हुए थाने ले जाते नज़र आ रहे। महिला रोड पर घिसलते हुई जान की दुहाई मांगती रही लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। महिला थाने तक घसीटते हुए ले जाने के बाद पुलिसकर्मी रुके, इसके बाद वीडियो बना रहे शख्स को धमकाते नज़र आए। महिला थाना पिहानी इलाके की रहने वाली परमिला है जो किसी काम से हरदोई कचहरी आई थी। यहां एकाएक दो महिला पुलिसकर्मी उसको घसीटते नज़र आये जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी ने उसको भी फटकार लगाई, जो कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद महिला थानाध्यक्ष आरती तिवारी की बदजुबानी भी देखने को मिली उन्होंने मीडिया पर कहा कि कुछ नहीं हुआ हुआ है। अपने मातहत पुलिसकर्मियों से मीडियाकर्मी को बाहर निकालने का फरमान सुना दिया। साथ ही यह भी बताया कि जिस महिला को पुलिसकर्मी पकड़कर लाये, वह फरार हो गई। वहीं एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि वायरल वीडियो उन्होंने देखा है। महिला दीवार पर चढ रही थी जिसको पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। महिला मानसिक विक्षिप्त है। पुलिसकर्मियों ने जिस तरह झसीटते हुए ले जा रहे हैं, वह गलत है। फिल्हाल कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच सीओ लाइन को दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला