स्कूली बच्चों को पुलिस के कार्यों व दायित्वों की दी गई जानकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव तथा क्षेत्राधिकारी भिनगा, इकौना, यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरिएंशल लर्निंग (एसपीईएल) प्रोग्राम के तहत जिले के सभी थानों पर स्कूली छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पुलिस के कार्यों और दायित्वों की जानकारी देना तथा पुलिस और समाज के बीच समन्वय स्थापित करना है।
इस दौरान बच्चों को थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे थाना प्रभारी कार्यालय, थाना कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, बंदी गृह, मालखाना, आरक्षी भोजनालय, शस्त्रागार, वायरलेस सिस्टम और आपराधिक रजिस्टरों की जानकारी दी गई। सीसीटीएनएस सॉफ़्टवेयर, ऑनलाइन एफआईआर और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से कार्य करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए संबंधित कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1076, 112, 1930) की जानकारी दी गई जिससे संकट के समय तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके। बच्चों में कानून की समझ,अनुशासन, स्वानुशासन और साहस विकसित करने पर जोर दिया गया, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। जिले के विभिन्न थानों ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया। थाना सिरसिया के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नूतन बस्ती बालापुर सिरसिया सहित समस्त थानो द्वारा बच्चो को बुलाकर थाना/पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया। इस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य बच्चों को पुलिस कार्यशैली से अवगत कराना, कानून की जानकारी देना और समाज तथा पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना है। यह पहल बच्चों में साहस, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें अनुशासन और स्वानुशासन का महत्व सिखाने में सहायक होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a






