कैम्प के जरिए दी गई सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। कर्वी विकास खंड ग्राम पंचायत चन्दगहना में विकसित भारत संकल्प योजना के उपलक्ष मे एक कैम्प का आयोजन हुआ, आयोजन मे जनपद के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, सभी अधिकारियों ने सरकार द्वारा जनता के हित की जो भी योजनायें चलाई जा रही हैं उनके बारे मे विस्तृत जानकारी दी और उनसे लाभान्वित होने के लिये कहा, इसी क्रम इंडियन बैंक और आर्यावर्त बैंक द्वारा भी कैम्प मे भाग लिया गया, जिसके माध्यम से लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना, व अटल पेंशन योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











