Tag: Information about the schemes given to farmers in Kharif seminar

  • खरीफ गोष्ठी में किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

    खरीफ गोष्ठी में किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

    खरीफ गोष्ठी में किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। आत्मा योजनान्तर्गत खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं जनपद स्तरीय किसान मेला का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं के अन्तर्गत प्रदर्शनों के आयोजन एवं सामयिक कृषि तकनीकी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में किसानों को बताया। जिला कृषि अधिकारी ने कृषि निवेशों की उपलब्धता की जानकारी दिया तो जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने खरीफ फसलों में कीट नियंत्रण एवं आई0पी0एम0 प्रबन्धन की जानकारी दिया। भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी डा0 विनोद यादव द्वारा पराली प्रबन्धन एवं उससे खाद बनाने की जानकारी दी गई। पद्मश्री राम सरन वर्मा द्वारा धान की सीधी बुवाई से होने वाले लाभ एवं लागत में कमी के सम्बन्ध में किसान भाइयों को गया। प्रगतिशील कृषक आनन्द मौर्य ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा रामू मौर्य द्वारा मिलेट्स की खेती से आय में वृद्धि की जानकारी दिया। अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई द्वारा नहरों के संचालन एवं सफाई के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने कृषकों को सम्बोधित करते हुये बताया कि किसान सबसे ज्यादा अपने जैसे किसानों की प्रगतिशील खेती देखकर प्रेरित होता है और उससे सीखकर उसे अच्छी गुणवत्ता एवं उच्च उत्पादन की तकनीकें व्यवहारिक रूप से करने हेतु उत्सुक रहता है। जनपद में कई क्षेत्रों में अत्यन्त प्रगतिशील किसान हैं जो अन्य किसानों के लिये रोल माडल हैं। उनसे खेती की नई तकनीकी एवं विविधीकरण के माध्यम से आय वृद्धि की तकनीकें किसान सीख सकते हैं।
    जिलाधिकारी ने बताया कि अपनी कृषि से सम्बन्धित सामयिक समस्यायें सीधे सम्बन्धित अधिकारियों को बतायें ताकि उनका शीघ्र निस्तारण हो सके। मेले में प्रगतिशील कृषकों पद्श्री रामसरन वर्मा, मोइनुद्दीन, विक्रान्त सैनी, के0के0 यादव, निमित सिंह, दिनेश वर्मा, गया प्रसाद मौर्य, रामेश्वर प्रसाद, जय गोपाल, आदिल हसन, आनन्द मौर्य आदि किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA