अंकित सक्सेना
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ जहां 90 मत्स्य पालक/कृषक उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में अमित शुक्ला मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने मत्स्य विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
जनपद में रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य के द्वारा प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत संचालित परियोजनाओं, मुख्यमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत संचालित परियोजनाओं, मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं, निषादराज सब्सिडी परियोजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना तथा मत्स्य पालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी।
साथ ही विभागीय पोर्टल पर विभिन्न परियोजनाओं हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी दी गयी कि किस प्रकार ऑनलाइन आवेदन करना है, ताकि अवेदन करते समय कोई त्रुटि न हो।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गयी। कार्यक्रम में वीर पाल जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी, जिला कृषि अधिकारी, उमेश सक्सेना मत्स्य निरीक्षक, अनुराग तिवारी मत्स्य विकास अधिकारी, शुभम गुप्ता मत्स्य विकास अधिकारी सहित समस्त विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।