Tag: Indradhanush 5.0 campaign in Banda will be in three phases: CMO

  • बांदा में इन्द्रधनुष 5.0 अभियान तीन चरणों में होगा: सीएमओ

    बांदा में इन्द्रधनुष 5.0 अभियान तीन चरणों में होगा: सीएमओ

    बांदा में इन्द्रधनुष 5.0 अभियान तीन चरणों में होगा: सीएमओ

    रूपा गोयल
    बांदा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा अनिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी बादा सभागार में धर्मगुरूओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों की बैठक हुई। यह अभियान तीन चरणों में 7-12 अगस्त,11-16 सितम्बर एवं 9-14 अक्टूबर को आयोजित किया जाना है जिसमें टीकाकरण से छूटे हुये 0-5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण कर उनका टीकाकरण कराया जाना है। इसमें धर्मगुरूओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नियमित टीकाकरण से 12 प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है।इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। बैठक के दौरान पोलियो, निमोनिया, काली खांसी, गलाघोंटू, दस्त, खसरा, रतौंधी, टिटनेस जैसी बीमारियों से बचाव में नियमित टीकाकरण की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया एवं धर्मगुरूओं से अपील की गयी कि छूटे हुये व उदासीन परिवारों में बच्चों के टीकाकरण हेतु प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के जरिये सहयोग करें। बैठक में डा अजय कुमार, डा आरएन प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा विजय शंकर केसरवानी, डा प्रसून खरे, डा मीनाक्षी एसएमओ, डब्लूएचओ गुफरान, डीएमसी यूनीसेफ राधा शर्मा, एआरओ आरआई, दिगम्बर सिंह प्रतिनिधि सी०एच०ए०आई० सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला