स्वदेशी विज्ञान राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक: प्रो. आरके सैनी
मुकेश तिवारी
झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन में रसायन विभाग एवं विज्ञान भारती विभाग द्वारा भारतीय वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय की 162 वी जयंती पर स्वदेशी विज्ञान और राष्ट्र निर्माण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो आरके सैनी ने कहा कि भारत वर्तमान में अमृत काल मना रहा है। ऐसे में हमें स्वयं भारतीय ज्ञान परंपरा एवं इसकी निर्माताओं का स्मरण करने के साथ उनके योगदान को छात्रों से साझा करना चाहिए। प्रफुल्ल चंद्र रे द्वारा रसायन विज्ञान में किए गए कार्यों ने पराधीन भारत को भी विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक परिदृश्य पर अलग पहचान दिलाई। गणित के आचार्य एवं विज्ञान भारती के विभाग अध्यक्ष प्रो अवनीश कुमार ने कहा कि प्रफुल्ल चंद्र राय ने नाइट्रेट कंपाउंड पर अपने शोध प्रकाशित किए उन्हें फादर ऑफ नाइट्रेट भी कहा जाता है। उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें अनेकों विश्वविद्यालय से डिलीट की उपाधि प्रदान की साक्षी ब्रिटिश सरकार ने भी नाइटहुड एवं अन्य सम्मान दिए। डॉ मुकुल पस्तोर ने बताया कि विज्ञान भारती का उद्देश्य स्वदेशी विज्ञान एवं वैज्ञानिकों के बारे में छात्रों को जागरूक करना है। हमें पश्चिम के विज्ञान का पिछलग्गू नहीं बनना है बल्कि नए आयाम स्थापित करने होंगे। इंजीनियर ललित गुप्ता ने कहा कि भारत के अनेक वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुए हैं लेकिन अगर हम देखें तो वे सभी स्वतंत्रता पूर्व के वैज्ञानिक रहे हैं। भारत के अनेक प्राचीन साहित्य ग्रंथ भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारतीय विज्ञान विश्व में सबसे श्रेष्ठ रहा है। अतिथियों का स्वागत रसायन विभाग की समन्वयक डॉक्टर चित्रगुप्ता नहीं किया एवं आभार भौतिकी के विभागाध्यक्ष डॉ बीएस भदौरिया ने व्यक्त किया। संचालन डॉ. प्रकाश चंद्र ने किया। डॉ. गौरी खानवलकर ने प्रफुल्ल चंद्र रे के जीवन पहलुओं से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर जीव विज्ञान की संबंधित डा. कुसुम सिंह वनस्पति विज्ञान के समन्वयक डॉ राजकुमार वर्मा, विज्ञान भारती महानगर अध्यक्ष डा. कमलेश बिलगईंया, डा. कौशल त्रिपाठी, डा. अतुल गोयल, डा. महेश दत्त, डा. धीरेंद्र शर्मा, डा. अंजू सिंह, डा. आलोक गुप्ता, डा. सुरेंद्र वर्मा, डा. गजाला रिजवी, डा. गौरव निगम, डा. आदित्य नारायण, डा. राजीव, डा. केशव तिवारी, डा. बृजेश परिहार, देवेंद्र सिंह रितिक पटेल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।