भारतीय जीवन बीमा ने बीमित राशि को मृतक की पत्नी को सौंपा
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी की सही परिभाषा को परिभाषित करने का बेहतरीन उदाहरण भारतीय जीवन बीमा निगम ने शुक्रवार को उस वख्त पेश किया जब मृतक मो. नसीम अहमद खान की पत्नी शहनाज बानों द्वारा पेश किए गए दावे का निष्तारण मात्र 10 मिनट में ही पूरा करते हुए उन्हें निगम के अधिकारियों ने 489000 का चेक दिया। भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य सलाहकार आबिद उल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई। आबिद उल्ला ने बताया कि मृतक मो. नसीम खान की पालिसी सं. 227528755 पर उनकी पत्नी शहनाज़ बानो ने क्लेम किया था जिसकी जांच—पड़ताल के पश्चात शहनाज बानो को कार्यालय पर मुख्य प्रबंधक एबी श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी जेएन सिंह, नीतू सिंह उच्च श्रेणी सहायक, उमेश चंद्र पांडेय सहायक, नेहा सिंह सहायक, कीर्ति श्रीवास्तव सहायक, मुख्य जीवन बीमा सलाहकार आबिद उल्ला की मौजूदगी में मृतक मो. नसीम खान की पत्नी शहनाज बानो व उनके परिजनों को चेक सौपी गई। शहनाज बानो ने भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।लोगों का कहना है कि एलआईसी की पालिसी सभी को जरूर करवाना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







