Tag: Indian laborers stranded in Iraq appeal to PM to take them back to the country

  • इराक में फंसे भारतीय मजदूरों ने पीएम से देश वापस बुलाने की लगायी गुहार

    इराक में फंसे भारतीय मजदूरों ने पीएम से देश वापस बुलाने की लगायी गुहार

    इराक में फंसे भारतीय मजदूरों ने पीएम से देश वापस बुलाने की लगायी गुहार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। इराक के बसरा में फंसे भारतीय मजदूरों ने फेसबुक पर वीडियो प्रसारित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश वापस बुलाने की गुहार लगाई है। साथ ही वहां धोखे से भेजने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। प्रसारित वीडियो को देख स्वजन अपने बच्चों को लेकर चिंतित हो गए हैं। सगड़ी तहसील के रौनापार निवासी राकेश गुप्ता, धर्मेंद्र, बबलू गुप्ता, प्रदीप कुमार, बनकट निवासी धीरज, नागेंद्र समेत आस—पास के इतने ही और मजदूरों को दिल्ली आरके इलेक्ट्रानिक में काम करने वाले शोएब मोहम्मद और अनिल यादव निवासी रौनापार ने हुंडई कंपनी का वीजा देकर 4 माह पूर्व बसरा इराक भेजा था। उस समय वहां हुंडई कंपनी में काम करने का करार हुआ था। मजदूरों का आरोप है कि वहां हुंडई कंपनी में काम न देकर चाइना की सिनोमैच कंपनी में जबरदस्ती हम लोगों को काम पर लगा दिया गया। जिस ट्रेड में हम लोगों को भेजा गया था, उस ट्रेड में काम भी नहीं मिला। भेजते समय एजेंट ने बताया था कि 40 से 45 हजार रुपये प्रतिमाह पगार मिलेगी लेकिन चाइना कंपनी 18 से 20 हजार ही बमुश्किल तनख्वाह दे रही है। भोजन की व्यवस्था के साथ ही रहने का कमरा भी नहीं मिला है। छोटे से एक कमरे में 10 से 12 लोगों को एक साथ रखा गया है। 4 माह बीत जाने के बाद भी तनख्वाह नहीं मिला है। देश वापस जाने की बात पर कंपनी मालिक वीजा और पासपोर्ट जब्त कर लेने की धमकी दे रहा है। मजदूरों ने वीडियो प्रसारित कर प्रधानमंत्री से भारत वापस बुलाने की गुहार लगाई है। साथ ही दोषी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मजदूरों का वीडियो प्रसारित होने के बाद इनके स्वजन परेशान हो गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि अभी मेरे संज्ञान में मामला नहीं है और न ही परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA