भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द का धरना—प्रदर्शन शुरू
मांगें न मानी गयी तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

तेजस टूडे ब्यूरो
कृष्णा ओझा
आगरा। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को गांव सुखलालपुरा अरनोटा में धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने के पहले दिन जिलाध्यक्ष आगरा कृष्णा ओझा व मंडल अध्यक्ष आगरा विपिन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान जुटे। जिलाध्यक्ष आगरा कृष्णा ओझा ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आवारा पशुओं से फसल बर्बादी, नहरों में पानी न पहुंचना, बिजली कटौती और मुआवजा समेत कई मुद्दों पर किसान परेशान हैं। गांव सुखलालपुरा में पुलिया नहीं बनी है और न ही सडक बनी है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। रास्ता न होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो यह धरना अनिश्चितकालीन चलेगा। किसानों ने नारेबाजी कर प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग किया। धरने के पहले दिन वक्ताओं ने सरकार से किसान हित में ठोस कदम उठाने की अपील किया। धरनास्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल शास्त्री, मण्डल अध्यक्ष विपिन शर्मा, जिलाध्यक्ष कृष्णा ओझा, युवा जिलाध्यक्ष शिवदत्त शर्मा, तहसील अध्यक्ष बाह अजेस वर्मा, सौरभ ओझा, तहसील अध्यक्ष फतेहाबाद लवकुश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी छोटे लाल वर्मा, तहसील महासचिव बाह सीमा देवी, मालोदा देवी, कामला देवी, सुन्दर सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
