विश्व का महानतम संविधान है भारतीय संविधान, जो भारत को विश्व गुरु बनने का सपना साकार कर रहा है: प्रो. आनंद
जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। 74वें संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को विधि विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभय कृष्ण तिवारी(अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाराणसी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी (पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष, विधि संकाय काशी विद्यापीठ उपस्थित रहे। कुलपति ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का महानतम संविधान है भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना तभी साकार होगा जब हम सभी भारतवासी भारतीय संविधान का पालन करें अर्थात ज्ञान के रास्ते से ही विश्वगुरू बनने का रास्ता गुजरता है। संविधान का प्रत्येक शब्द समय के साथ प्रतिदिन सुसंगत है, संविधान की महत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिदिन के जीवन में संविधान की एक अहम भूमिका है साथ ही उन्होंने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के बताये हुए मार्ग पर चलकर ही भारत को एक समृद्धशाली मजबूत व सम्पन्न राष्ट्र बनाया जा सकता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजे श्री अभय कृष्ण तिवारी ने संविधान की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक संविधान के महत्त्व पर विस्तृत प्रकाश डाला,साथ ही उन्होंने भारत के संविधान की विभिन्न देश के संविधानों से तुलना भी किया और भारत के संविधान को विशिष्ठ स्थान प्रदान किया जो समय एवं परिस्थिति के अनुसार अपना एक अलग महत्व रखता है साथ ही उन्होंने संविधान के विभिन्न उपबंधों के संदर्भ में न्यायिक दृष्टिकोण के अवलोकन पर भी विस्तार से चर्चा की। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष विधि संकाय प्रो. रंजन कुमार ने कार्यक्रम में अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, विकास प्राधिकरण वाराणसी के सचिव रमेश दुबे उपस्थित रहे, कार्यक्रम का धन्यवाद विधि विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो.चतुर्भुज तिवारी ने किया तथा कार्यक्रम में विधि विभाग के असि.प्रो.पंकज कुमार, असि. प्रो.शशांक चंदेल, असि.प्रो.हंसराज, असि. प्रो.रामजतन प्रसाद, असि. प्रो.धनंजय कुमार शर्मा, असि.प्रो.नेहा सिंह, असि. प्रो.सना अहमद, असि.प्रो.विजय प्रताप गौरव, असि.प्रो.कुलदीप नारायण, पवन सिंह, विजय सिंह, विजय टिकरी, सहित विभाग के समस्त कर्मचारीगण एवं विधि विभाग के छात्र–छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन असि.प्रो.मेराज हाशमी ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।