Tag: India has now become an exporter of vegetables: Shahi

  • अब सब्जियों का निर्यातक बना भारत: शाही

    अब सब्जियों का निर्यातक बना भारत: शाही

    अब सब्जियों का निर्यातक बना भारत: शाही

    कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित किसान मेले में पहुंचे कृषि मंत्री
    निलेश त्रिपाठी
    मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को फार्ड फाउंडेशन व भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि गोष्ठी को सम्बोधित करते मुख्यतिथि उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि हमारे किसान भाई जब तक जैविक व प्राकृतिक खेती पर ध्यान नहीं देंगे तब तक न धरती माँ स्वस्थ रहेगी न लोग स्वस्थ रहेंगे।

    उन्होंने ने कहा कि खेती के लिए नये नये तकनीकी व बीजों के शोधन पर लगातार कार्यक्रम हमारे वैज्ञानिकों द्वारा चलाए जा रहा है। वही देश व प्रदेश की सरकारें सहयोग के लिए आतुर है। शाही ने बताया कि आज हम कई देशों को सब्जी निर्यात करने लगे है।

    हमारा अच्छा प्रोडक्ट होगा तो हमे अच्छा मार्केट मिलेगा, इससे किसान भाईयों की आमदनी बढ़ेगी। इस दौरान कृषि मंत्री ने मेले में लगे तमाम स्टालों का अवलोकन तथा फसल अवशेष प्रबंधन के अंतर्गत सुक्ष्म सिंचाई तकनीकी पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। विशिष्ट अतिथि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के किसानों को नवीन तकनीक एवं जानकारी के लिए जिलों में स्थापित कृषि विज्ञान केंद्र एक अच्छा प्लेटफार्म है जहां पर उपस्थित कृषि वैज्ञानिक किसानों को नवीनतम जानकारी दें। हम अनुभव को साझा करते रहते हैं जिसका असर देखने को मिल रहा है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फार्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष व बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पंजाब सिंह ने कहा की कृषि शिक्षा अनुसंधान एवं विस्तार जैसे किसी विकास के महत्वपूर्ण स्तंभों को प्रदान करने के उद्देश्य से फार्ड फाउंडेशन कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समृद्ध किसान, टिकाऊ खेती, आत्मनिर्भर गांव हमारा यही लक्ष्य है।

    इस मौके पर उपस्थित कृषि संकाय बीएचयू के निदेशक डॉ.यशवंत सिंह ने कहा कि जब तक सृष्टि रहेगा तब तक कृषि रहेगा। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि महिलाएं भी कृषि कार्यों के प्रति जागरूक हुई है और बड़े बड़े संस्थानों में कृषि संबंधित शिक्षा ले रही हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीरज सिंह ने किया। अंत में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने उपस्थित अतिथियों कृषि वैज्ञानिकों वह किसान भाइयों के प्रति आभार जताया। मेला गोष्टी को संबोधित करने वालो में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के निदेशक टी.के. बेरा, प्रोफेसर यशवंत सिंह प्रोफेसर एपी राव, प्रोफेसर आर्यन सिंह, डॉ.नीरज सिंह, डॉ.शिवराज सिंह व किसानों में गाजीपुर के किसान ओंकार सिंह व सेवापुरी की महिला किसान सुमन देवी रही। किसान मेले में चंदौली, वाराणसी, सहित अन्य कई जनपदों के हजारों किसान उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला