Tag: indecisiveness with a woman on the middle of the street

  • बीच सड़क पर महिला के साथ अभद्रता

    बीच सड़क पर महिला के साथ अभद्रता

    बीच सड़क पर महिला के साथ अभद्रता

    विरोध पर की मारपीट, पुलिस ने आरोपी को गिया गिरफ्तार
    अखिलेश श्रीवास्तव
    लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाने क्षेत्र में दो युवकों ने महिला को मंगलवार रात रास्ते में रोक कर अश्लीलता की। महिला के विरोध पर मारपीट की। महिला की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद की बात सामने आई है।

    आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमतीनगर के खरगापुर निवासी महिला का आरोप है कि क्षेत्र के सुनील पाण्डेय पिछले कई दिनों से उसको परेशान कर रहा था। उसने कई बार आते-जाते अपने कार चालक के साथ गलत हरकतें भी कर चुका है लेकिन लोक-लाज के चलते चुप थी। मंगलवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटते वक्त सुनील के कार चालक ने रोक लिया। विरोध पर हाथ पकड़कर खींचकर अश्लीलता शुरू कर दी।

    विरोध पर मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों के जुटने पर वह भाग गया। परिजनों को घटना की जानकारी देकर पुलिस से शिकायत की। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला की तहरीर पर सुनील पाण्डेय और उसके ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती छानबीन में पुराना विवाद होने की बात भी सामने आई है। महिला के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

     

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat