Tag: Including Two Injured

  • व्यापारी के घर हुई लूट का हुआ खुलासा, दो घायल सहित 5 बदमाश गिरफ्तार

    व्यापारी के घर हुई लूट का हुआ खुलासा, दो घायल सहित 5 बदमाश गिरफ्तार

    • व्यापारी के घर हुई लूट का हुआ खुलासा, दो घायल सहित 5 बदमाश गिरफ्तार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में व्यापारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने महज 5 दिनों के भीतर खुलासा कर दिखाया है। सर्विलांस और देवा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर डकैत दबोचे गए हैं। गिरोह के 3 अन्य सदस्यों को गोवर्धन कॉलोनी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गये 4 लाख 64 हजार रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, एक मोटरसाइकिल और 4 अवैध तमंचे बरामद किए हैं। बीती 22 मई की रात को क्षेत्र के ग्वारी चौराहा निवासी आलोक जायसवाल के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर कई बदमाश अंदर दाखिल हुए थे। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और घर में रखी लाखों की नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस कप्तान ने स्वाट और सर्विलांस समेत कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया था।
    मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान जसीम अहमद निवासी बहराइच और सैफ निवासी घुंघटेर के रूप में हुई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इनके अलावा मो. इस्माइल सीतापुर, मो. अबरार बाराबंकी और बलवंत सिंह प्रतापगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ से पता चला कि गिरफ्त में आए बदमाशों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना बुलंदशहर का रहने वाला शातिर अपराधी रोहित जाट है। यह गैंग बेहद शातिर तरीके से घूम-घूम कर उन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और घरों की रेकी करता था जहां लोग कम और पैसा व जेवरात ज्यादा हों। बाराबंकी की इस वारदात के अलावा इस गिरोह ने लखनऊ, सीतापुर और गोंडा जिलों में भी डकैती और लूट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है जिन पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और लूट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA