Tag: Including Husband

  • दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट में पति समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

    दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट में पति समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

    • दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट में पति समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। स्थानीय कोतवाली के मोहल्ला मालवीय नगर निवासिनी अंगूरी देवी पत्नी सुभाष पुत्री विनोद कुमार मोहल्ला सिद्धार्थ नगर कस्बा व थाना कदौरा जिला जालौन ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज से 27 मई 2021 को सुभाष पुत्र राममोहन के साथ हुई थी। मेरे माता-पिता ने करीब 7 लाख रुपया नगर व दान दहेज का सामान दिया था। पति सुभाष के संसर्ग से मेरे एक पुत्र नक्श 2 वर्ष है और दूसरी संतान लगभग 4 माह का गर्भ पेट में पल रहा था लेकिन अतिरिक्त दहेज की मांग के कारण ससुरालीजन पति सुभाष, ससुर राममोहन, सास रामवती, ननद राजश्री, प्रेमलता तथा छोटी ननद राखी ने मिलकर मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मेरी मारपीट की और छोटी ननद ने मेरे पेट में दो लाते हैं। मुझे ब्लीडिंग होने लगी तब मैं मोहल्ले वालों के सहयोग से थाने गई जहां से सरकारी अस्पताल कोच इलाज के लिए आई लेकिन यहां से जिला महिला चिकित्सालय उरई रेफर कर दिया गया। 15 से 17 अप्रैल 2026 तक मेरा इलाज किया गया लेकिन भ्रूण का गर्भपात हो गया। इसके बाद 17 अप्रैल को मेरी रिश्तेदारी उमरार खेड़ा में पंचायत हुई। वहां भी ससुराली जनों ने मेरे साथ मारपीट की। अंगूरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 85/115(2)/352/92 बीएनएस में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    • पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    • सीसीटीवी एवं तकनीकी जांच से पुलिस को मिली सफलता, चाकू से की गई थी हत्या

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजू पाल
    भिवंडी, मुम्बई। नालासोपारा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो पाई थी और शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच यूनिट की टीम ने घटनास्थल के आस—पास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया तथा जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली।
    पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी (पति) ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के लिए चाकू का इस्तेमाल किया गया और वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का एक साथी भी इस पूरी घटना में शामिल था। हालांकि उसे वारदात की जानकारी होने के बावजूद उसने किसी को सूचित नहीं किया। दोनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी का काम करते थे। एक आरोपी लिफ्ट मैकेनिक जबकि दूसरा वेल्डर का काम करता है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA