Skip to contentTag: In Kharagpur art
खरगपुर कला में युवक का शव फांसी पर लटका मिला, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज | #TejasToday

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। खरगपुर कला में फांसी के फंदे पर लटके मिले युवक की मौत के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की ओर से परिवार के 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव खरगपुर कला बनवारीलाल के चार पुत्र हैं। भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। घरेलू कलह से तंग आकर उसके बेटे रोशन लाल (22 वर्ष) ने बीते 14 अप्रैल की रात 10 बजे उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है। मृतक की पत्नी गीता देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर परिवार के ही 3 लोगों पर उसके पति की हत्या शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धर्मेंद्र, महेश आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।
