Tag: In Amethi

  • अमेठी में सिस्टम चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट, कागजों में निस्तारण, जमीन पर वही खराब हैण्डपम्प

    अमेठी में सिस्टम चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट, कागजों में निस्तारण, जमीन पर वही खराब हैण्डपम्प

    • अमेठी में सिस्टम चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट, कागजों में निस्तारण, जमीन पर वही खराब हैण्डपम्प

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राघवेन्द्र पाण्डेय
    अमेठी। जनपद में जनसुनवाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। तिलोई विकास खंड के पूरे भगवानदीन, ग्रामसभा अगौना में एक खराब इंडिया मार्का हैंडपंप की शिकायत दर्ज कराई गई थी। कागज़ों में शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया लेकिन हकीकत में हैंडपंप आज भी उसी हालत में खराब पड़ा है। निस्तारण में लगाई गई फोटो कहीं और की है क्योंकि उसमें छप्पर का फोटो लगा है और हैरान करने वाली बात यह है कि शिकायतकर्ता के बाहर छप्पर है ही नहीं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी बिना मौके पर जांच किये ही शिकायतों को निपटाया हुआ दिखा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। नल करीब 3 साल पहले लगा था जिसका चट्टा अभी तक नहीं बन सका। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है तो आखिर किस आधार पर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया? क्या जनसुनवाई सिर्फ कागज़ी खानापूर्ति बनकर रह गई है?

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA