Tag: In a month’s traffic

  • एक महीने के ही आवागमन में पक्की सड़क के उड़े चीथड़े

    एक महीने के ही आवागमन में पक्की सड़क के उड़े चीथड़े

    एक महीने के ही आवागमन में पक्की सड़क के उड़े चीथड़े

    राघवेन्द्र पाण्डेय
    अमेठी। विकास खण्ड भेटुआ में भेटुआ को कल्याणपुर से जोड़ने वाली लोक निर्माण की सड़क पर अरसहनी और कनकापुर गावों के बीच गुलाल ड्रेन पर बना पुल देखरेख के अभाव में बर्बाद हो गया है जिसके चलते दुर्घटना की आशंका में लोकनिर्माण विभाग ने उक्त पुल से आवागमन को पूर्णतः बंद कर दिया है।

    ऐसे में अमेठी की ओर से आने वाले तथा कल्याणपुर से उक्त रास्ते से अमेठी जाने वाले वाहन लगभग एक महीने से संड़िला गाँव में गुलाल ड्रेन पर बने पुल और सड़क का आवागमन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके चलते 2015 में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाये गये संड़िला अरसहनी संपर्क मार्ग के चीथड़े उड़ते नजर आने लगे हैं। बता दें कि उक्त संपर्क मार्ग अभी भी पूर्ण नहीं हो सका है।

    अरसहनी गाँव में रास्ते के बीच में निजी संपत्ति होने के चलते लगभग सौ मीटर की सड़क अभी तक नहीं बन सकी जिसके चलते एक महीने के पूर्व तक इस मार्ग का प्रयोग केवल स्थानीय निवासियों द्वारा ही किया जाता रहा और सड़क पूर्णतः स्वस्थ स्थिति में नजर आती थी लेकिन जब से भेटुआ-कल्याणपुर सम्पर्क मार्ग पर बना पुल क्षतिग्रस्त हुआ।

    स्कूल, सप्लाई वाहनों के साथ-साथ भारी वाहनों का आवागमन भी अब इसी रास्ते से होने लगा। ऐसे में सड़क पूर्णतः जर्जर नजर आने लगी है। सड़क से तारकोल सनी गिट्टियां गायब हो गई हैं। आलम यह हो गया है कि यदि दो पहिया वाहनों से इस सड़क पर सावधानी से सफर न किया जाये तो कभी भी हादसा हो सकता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला