Tag: hollow

  • अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा के साथ एक गिरफ्तार

    अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा के साथ एक गिरफ्तार

    अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा के साथ एक गिरफ्तार

    अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
    बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला उदयराज सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी नि0 थाना सादुल्लानगर प्रमोद सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर, कांस्टेबल विकास राज, कांस्टेबल अनिल नायक के तलाश वांछित वारंटी में मामूर थे कि सूचना मिली की एक लड़का मद्दौभट्ठा जंगल में एक अवैध तमंचा लिए हुए हैं। यदि जल्दी किया तो पकड़ा जा सकता है।

    इस सूचना पर उपनिरीक्षक हमराही कर्मचारीगण के साथ पहुंचकर देखा तो एक लड़का सड़क किनारे खड़ा है। पुलिस वालों को देखकर भागना चाहा किंतु मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा तलाशी लिया गया तो एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। इसके बाद धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय रवाना करदिया गया। पकड़ा गया अभियुक्त रवि सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र लल्लू सिंह उर्फ राम सिंह निवासी गोकुला बुजुर्ग तकियवा थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला