Tag: Holi Milan function of Lions Club Ganga concluded

  • लायंस क्लब गंगा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

    लायंस क्लब गंगा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

    लायंस क्लब गंगा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

    दीपक गुप्ता सत्र 2025—26 के लिये अध्यक्ष निर्वाचित
    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी
    वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी गंगा का पारिवारिक होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गवर्नर दीपक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष रीजन चेयरपर्सन द्वासरा अजातशत्रु सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। क्लब अध्यक्ष मोहम्मद अमान ने अतिथियों का स्वागत एवं माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सभा में आये सभी लायन साथियों ने क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष दीपक गुप्ता के चयन पर तालियां बजाकर मुहर लगाई।
    मुख्य अतिथि ने नए सत्र 2025—26 के निर्वाचित अध्यक्ष दीपक गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना किया। क्लब को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रण लिया। सभी सदस्यों ने एक—दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। लायंस क्लब का मूल मंत्र ही सेवा है और डिस्ट्रिक्ट में 3000 सदस्यों के माध्यम से सेवा लगातार की जा रही है। लायंस क्लब वाराणसी गंगा द्वारा प्रत्येक रविवार को निशुल्क खिचड़ी वितरण, साड़ी वितरण, फल वितरण और समय समय पर गरीब कन्याओं का विवाह, निर्धन बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण, नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर एवं दवा वितरण आदि का कार्य निरंतर किया जाता रहा है।
    इस अवसर पर कमलेश जिंदल, पूर्व गवर्नर दीपक अग्रवाल, रीजन चेयरपरसन अजात शत्रु सिंह, क्लब के अध्यक्ष लायन मोहम्मद अमान, सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक मौर्य, अनिल जैन, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ सीपी सिंह, रमेश गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, पंकज क्वात्रा, सुजीत पाल, डॉ संजय गुप्ता, ज्योति प्रकाश, विरेन्द्र सिंह, जितेंद्र कुमार, पवन सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA