होली मिलन समारोह रजनपुर में सजेगी सितारों की महफिल
तेजस टूडे सं.
सुशील तिवारी
तिलोई, अमेठी। स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रजनपुर में समाजसेवी रोहित सिंह के सौजन्य से उनके निज निवास पर 15 मार्च दिन रविवार को भव्य होली मिलन समारोह पर होगा। रंगारंग कार्यक्रम सिंगिंग व डांसिंग का लगेगा तड़का जिसमें मुंबई की धरती से पधार रहे हैं कलाकार— हेमंत ब्रजवासी, निकिता राजपूत, आकांक्षा त्रिपाठी, विन्नी सिंह और डांस का तड़का लगाने आ रही हैं पायल नाथ। इतने भव्य व बड़े कार्यक्रम के बारे में रोहित सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं लगभग 20 वर्ष अपने गांव अपनी मिट्टी से बाहर रहा हूं तो अब अपनों के बीच आने का मौका मिला है। अपने समाज से जुड़ रहा हूं। उसी उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह किया जा रहा है। कार्यक्रम की देख—रेख की जिम्मेदारी राजीव सिंह के कंधों पर है जिसको वह बखूबी निभा रहे हैं। लगभग एक सप्ताह पहले से ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लगभग 5 हजार लोगों के आने को उम्मीद जताई जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








