Tag: Holi Milan ceremony was organized

  • होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

    होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

    होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

    अनूप सिंह
    महोबा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल कबरई द्वारा शुक्रवार को कस्बे के गहोई गेस्ट हाउस में मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। होली मिलन समारोह में भाजपाइयों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली खेली। आपको बताते चलें कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज 10 मार्च 2023 शुक्रवार को भाजपा मण्डल कबरई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के गहोई गेस्ट में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह ने की। होली मिलन समारोह में सर्वप्रथम भाजपा मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आये सभी सम्मानित जनों को तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी का मुंह मीठा करवाया। साथ ही सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा होली खेली।

    इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, मण्डल महामंत्री शांतनु तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष अशोक सिंह तोमर, शैलेंद्र मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष कुशवाहा, महेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा, संदीप, सभासद लक्ष्मी सेन, रुपेंद्र सिंह, सुखलाल कुशवाहा, प्रेम शंकर कुशवाहा, राजेंद्र प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, राजकुमार रैकवार आदि लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला