Tag: Holi celebrated with great pomp

  • Jaunpur News : रंगों की उमंग में डूबा शाहगंज, धूमधाम से मनायी गयी होली

    Jaunpur News : रंगों की उमंग में डूबा शाहगंज, धूमधाम से मनायी गयी होली

    • रंगों की उमंग में डूबा शाहगंज, धूमधाम से मनायी गयी होली

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग घरों से निकलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। मोहल्लों, चौराहों और गलियों में रंगों की मस्ती और उल्लास का माहौल बना रहा। होली पर युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के साथ जश्न मनाती दिखाई दीं। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया जहां लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं घरों में भी परिवार के साथ रंगों की होली खेली गई और लोगों ने इस खुशी के पल को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के माध्यम से साझा किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA