Tag: Hisua police seized Bolero loaded with country liquor

  • हिसुआ पुलिस ने देशी शराब लदे बोलेरो किया जब्त, चालक फरार

    हिसुआ पुलिस ने देशी शराब लदे बोलेरो किया जब्त, चालक फरार

    हिसुआ पुलिस ने देशी शराब लदे बोलेरो किया जब्त, चालक फरार

    सुनील कुमार
    नवादा (बिहार)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब कारोबारी इस धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि नवादा पुलिस द्वारा इसपर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और शराब आयात—निर्यात के साथ निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगा रही है लेकिन शराब धंधेबाज नए-नए और हाईटेक तरीके से पुलिस को धूल झोंककर कारोबार कर रहे हैं। इस कड़ी में जिले हिसुआ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देशी शराब की बड़ी खेप को जप्त किया है। हालांकि कारोबारी पुलिस को देख भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हिसुआ-गया पथ एनएच 82 पर मंझवे पहाड़ी बाबा के पास से एक बोलेरो में रहे 675 लीटर देशी महुआ शराब को जप्त किया है। सफेद रंग की बोलेरो है जिसका नंबर बीआर-2 एच 6651 है। बताया गया है कि शराब कारोबारी डिलेवरी के लिए शराब ले जा रहा था। पुलिस ने शराब और बोलेरो को जप्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला