Tag: Historic Ramlila staging begins with Lord Shri Ram’s Aarti

  • भगवान श्रीराम की आरती के साथ ऐतिहासिक रामलीला मंचन शुरू

    भगवान श्रीराम की आरती के साथ ऐतिहासिक रामलीला मंचन शुरू

    भगवान श्रीराम की आरती के साथ ऐतिहासिक रामलीला मंचन शुरू

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज में प्रसिद्ध रामलीला मंचन विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती के बाद शुरु हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
    रामलीला मंचन नवरात्र दशहरा व भरत मिलाप पर समुचित बिजली व साफ सफाई व्यवस्था को लेकर समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने लोगों को आश्वस्त किया। इस बार लीला मंचन के लिए बाबा वैद्यनाथ रामलीला समिति दरभंगा बिहार की मंडली द्वारा किया जा रहा है। यहां की रामलीला क्षेत्र के अलावा अगल बगल के जनपद में भी काफी प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंचन देखने नगर में आया करते हैं। शनिवार की रात समिति के अध्यक्ष, संरक्षक और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि संग मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माँ जानकी, भाई लखन और पवन पुत्र हनुमान का आरती के साथ मंचन की शुरुआत की।
    कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सर्वेश चौरसिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक रावत, संरक्षक सीताराम अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल, श्यामजी गुप्ता, रूपेश जायसवाल, रामजी मिश्रा, कालीचरण जायसवाल, राजीव सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA