Tag: his companion was injured.

  • Jaunpur News: रामपुर में हुआ भीषण हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, साथी घायल

    Jaunpur News: रामपुर में हुआ भीषण हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, साथी घायल

    • रामपुर में हुआ भीषण हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, साथी घायल

    तेजस टूडे सं.
    अतुल जायसवाल
    रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अभिषेक धीवर (24) पुत्र गोपीनाथ धीवर निवासी बारिगांव नेवादा थाना मडियाहूं अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से सुरियावा बारात जाने के लिए घर से निकले थे।

    बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे रामपुर बाजार से पहले भारत पेट्रोल पंप के डिवाइडर कट पर पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रही एक स्कॉर्पियो वाहन, जिसके चालक का नाम-पता अज्ञात है, ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे अभिषेक धीवर के चेहरे पर गंभीर चोटें आ गईं।

    घटना के बाद परिजन घायल अभिषेक को उपचार के लिए भदोही स्थित प्रतिमा हॉस्पिटल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे सोनू दुबे (22) पुत्र विद्याधर दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA