Tag: Hip replacement surgery done using the new method Direct Intermediate Approach: Dr. Abhishek

  • नई विधि डायरेक्ट इंटेरिया अप्रोच से किया गया कूल्हे का प्रत्यारोपण: डॉ. अभिषेक

    नई विधि डायरेक्ट इंटेरिया अप्रोच से किया गया कूल्हे का प्रत्यारोपण: डॉ. अभिषेक

    नई विधि डायरेक्ट इंटेरिया अप्रोच से किया गया कूल्हे का प्रत्यारोपण: डॉ. अभिषेक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आरएल पाण्डेय
    लखनऊ। शाहमीना रोड स्थित शारदा नारायण शिप्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हड्डी रोग विशेषज्ञ (सर्जन) डॉ. अभिषेक पांडेय द्वारा कूल्हे का प्रत्यारोपण नई विधि डायरेक्ट इंटेरिया अप्रोच से किया गया। डॉ. पांडेय ने फ्रांस और साउथ कोरिया देशों में भी सर्जरी की है। इस तकनीक का इस्तेमाल कुछ गिने चुने हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर ही करते है। इस तकनीक में छोटा चीरा लगाया जाता है जिससे मांशपेशियों को कोई नुकसान नही होता। दर्द बहुत कम और कूल्हे के डिसलोकेशन की संभावना बहुत कम रहती है। अगले दिन ही मरीज चल फिर सकता है।इस विधि में रक्तस्राव नहीं होता। साथ ही ऑपरेशन के बाद तकिया के उपयोग की आवश्यकता नहीं होती और कूल्हे के जोड़ को अधिक स्वतंत्रता से घुमाया जा सकता है। शारदा नारायण शिप्स, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने जानकारी दी कि मरीज की उम्र 72 वर्ष है और बहुत सालों से उनको चलने फिरने में बहुत दिक्कत आ रही थी। अब मरीज स्वस्थ है और स्वंय से चल फिर सकता है। मरीज के परिजनों ने शारदा नारायण शिप्स हॉस्पिटल की टीम और डॉ. अभिषेक पाण्डेय को धन्यवाद दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA